26 May 2026, Tue
Breaking

लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी ली बैठकः मुख्यमंत्री करेंगे वर्चुअल प्रतिभाग

हरिद्वार, आगामी 30 नवम्बर को आयुर्वेदिक कॉलेज ऋषिकुल में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग करेंगे।

मंगलवार को विकास भवन में आयोजित बैठक के दौरन तैयारियों जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री 30 नवम्बर को जनपद नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों की योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ ही हरिद्वार के 12 विभागों की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से करेंगे। तथा जनपद में भौतिक रूप से इन योजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास सांसद/प्रभारी मंत्री द्वारा आयुर्वेदिक कॉलेज ऋषिकुल के परिसर में किया जायेगा।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के स्वरूप को भव्य रूप प्रदान किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि कार्यक्रम के दौरान बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किये जाने के साथ ही प्रमुख विभागों के स्टॉल भी लगाये जायें। इसके अतिरिक्त इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी सम्मानित किया जायेगा।

इस अवसर पर प्रशिुक्ष आईएएस दीपक सेठ, पीडी के0एन0 तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनीष दत्त, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, मुख्य उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 योगेश शर्मा सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!