22 Jul 2026, Wed

विधानसभा अघ्यक्ष ने किया गब्बर सिंह का सम्मान. पत्नी के र्धर्य और विश्वास की सराहना

कोटद्वार, उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में फंसे कोटद्वार के गब्बर सिंह नेगी अपने घर वापिस लौटने पर स्थानीय लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने लालपनी के बिशनपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उनका स्वागत सम्मान कर उनको सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने गब्बर सिंह को धर्मपत्नी यशोदा देवी को माला पहना कर उनके धैर्य और उनके विश्वास की सराहना की।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की उत्तरकाशी के सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूर 17 दिनों तक संघर्ष करते रहे। पल-पल निराशा और आशा के बीच जूझते श्रमिकों के अंदर नेगी ने जीने की उम्मीद जगाई। यही वजह है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रमिकों से बात करने के दौरान कहा गब्बर सिंह, मैं तुम्हें तो विशेष रूप से बधाई देता हूँ, क्योंकि मुख्यमंत्री मुझे डेली रिपोर्ट बताते थे कि आप दोनों ने जो लीडरशिप दी और जो टीम स्प्रिट दिखाई मुझे तो लगता है शायद किसी यूनिवर्सिटी को एक केस स्टडी तैयार करनी पड़ेगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की गब्बर सिंह ने कोटद्वार सहित पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!