22 Jul 2026, Wed

सीएम धामी ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के प्रचार-प्रसाार का किया आह्वान

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का देश-दुनिया में प्रचार-प्रसाार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा वर्तमान में परिपेक्ष्य में आप सबकी बड़ी भूमिका है। सोशल मीडिया के माध्यम से ही डेस्टिनेशन उत्तराखंड, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सब जगह ट्रेंड हो सकेंगा।

मुख्यमंत्री धामी ने आज एक होटल में आयोजित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट के दौरान कहा कि राज्य सरकार का ज्यादा से ज्यादा फोकस रोजगार सृजन पर है। इसी के मद्देनजर आगामी 8 और 9 दिसंबर को देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट में अभी लगभग एक सप्ताह का समय हैं।

उन्होंने सभी का आह्वान किया कि अपने माध्यम से वे देश-दुनिया में इस आयोजन का प्रचार प्रसार करें ताकि डेस्टिनेशन उत्तराखंड, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सब जगह ट्रेंड हो जाए। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग पूरे मनोयोग के साथ यहां आए हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप लोग उत्तराखंड की बात, उत्तराखंड की विशेषता को प्रमुखता से रखेंगे। यहां की तमाम विशेषताएं आप सभी के माध्यम से दुनिया को पता लगेगी।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, सचिव विनय शंकर पांडेय, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी के साथ विभिन्न सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!