22 Sep 2026, Tue

हमारे संवाददाता, 4 मई 2022

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने हरिद्वार के शहर व्यापार मंडल के चुनाव में पहली बार हस्तक्षेप किया तो उनका गुट विजयी हो गया। इससे स्वामी यतीश्वरानंद के समर्थकों में बेहद खुशी का माहौल है। स्वामी यतीश्वरानंद ने चुनाव में नजर रखी और व्यापार हित में कार्य करने वाले व्यापारी का समर्थन करते हुए उन्हें जिताने के लिए सभी व्यापारियों से आह्वान किया था।

जीत के बाद स्वामी यतीश्वरानंद के साथ प्रसन्न मुद्रा में व्यापारीगण।

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर व्यापारियों के हितों का ध्यान रखते हुए नीतियां बनाकर काम कराया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सभी विजयी पदाधिकारियों को बधाई दी।


स्वामी यतीश्वरानंद ने अध्यक्ष पद पर राजीव पाराशर, महामंत्री अमन शर्मा व राम अरोड़ा का समर्थन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!