25 May 2026, Mon

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के अंतर्गत आने वाले क्लब—रोटरी हरिद्वार मंगलौर , रोटरी ऋषिकेश दिवास, रोटरी रुड़की, रोटरी रुड़की मिडटाउन एवं रोटरी रुड़की अपर गंग्स—के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य रोटरी पीस समिट का आयोजन किया गया।

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के अंतर्गत आने वाले क्लब—रोटरी हरिद्वार मंगलौर , रोटरी ऋषिकेश दिवास, रोटरी रुड़की, रोटरी रुड़की मिडटाउन एवं रोटरी रुड़की अपर गंग्स—के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य रोटरी पीस समिट का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम आज हरिद्वार विश्वविद्यालय, रुड़की-हरिद्वार कैनाल रोड, बाजूहेड़ी में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के प्रारंभ में रोटरी की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित “पीस पोल” का अनावरण किया गया, जो शांति और सौहार्द का प्रतीक है।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रदीप बत्रा (मा॰ मंत्री, परिवहन) उपस्थिति थे,

विशिष्ट अतिथियों में सीए सत्येन्द्र गुप्त (चांसलर, हरिद्वार विश्वविद्यालय) एवं रो॰ रवी प्रकाश (मंडलाध्यक्ष 3080, रोटरी) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं के रूप में जस्टिस शबेहूल हसनैन (सेवानिवृत्त न्यायाधीश) एवं जस्टिस बी. एस. वर्मा (सेवानिवृत्त न्यायाधीश) ने अपने विचार साझा किए और शांति, सहिष्णुता एवं न्याय के महत्व पर प्रकाश डाला।

समिट के दौरान एक पैनल डिस्कशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय की ओर से एक अध्यापिका एवं दो विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। रोटरी की ओर से रोटरी हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. आलोक सारस्वत एवं रोटरी रुड़की से रो॰ ऋचा अहलावत ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!