सभी व्यवस्थाओं को दूरस्त करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ डाम कोठी में समीक्षा बैठक

शहर को सुव्यवस्थित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है जिलाधिकारी मयूर दीक्षित
हरिद्वार, 24 सितंबर

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गुरुवार को डाम कोठी में जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने,यातायात व्यवस्था को दूरस्त करने के लिए,अतिक्रमण, सीवर, पेयजल एवं गैस पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़कों को दूरस्त करने, शहर में विद्युत पोल पर लगे केबिल के तारों को हटाने आदि व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा बैठक लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

