24 Sep 2026, Thu

अज्ञात शवों की शिनाख्त को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, श्वेता चौबे सख्त, जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों को वीसी के माध्यम से दिए कड़े निर्देश

अज्ञात शवों की शिनाख्त को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, श्वेता चौबे सख्त, जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों को वीसी के माध्यम से दिए कड़े निर्देश

अज्ञात शवों की शीघ्र और वैज्ञानिक तरीकों से पहचान के लिए डीएनए प्रोफाइलिंग और डिजिटल पोर्टल्स का उपयोग करने हेतु कहा गया

नेफिश शाखा के माध्यम से फिंगरप्रिंट, फोटो, हुलिया एवं अन्य पहचान संबंधी विवरणों का मिलान एवं जिपनेट एवं नेटग्रिड पोर्टल की सहायता से अज्ञात शवों की पहचान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, श्वेता चौबे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं विवेचना अधिकारियों को अज्ञात शवों की शिनाख्त के संबंध में सख्त दिशा-निर्देश दिए।

आसपास के जनपदों एवं अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर शिनाख्त की कार्रवाई में तेजी लाएं।

एसएसपी का स्पष्ट निर्देश—अज्ञात शवों की शिनाख्त में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!