23 Nov 2026, Mon

स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने कसी कमर

हरिद्वार कार्तिक पूर्णिमा स्नान 

स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने कसी कमर

मेले में नियुक्त समस्त फोर्स को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में किया गया ब्रीफ

02 सूपर जोन 11 जोन और 36 सैक्टरों में मेला क्षेत्र को किया गया विभक्त

चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, संदिग्ध तत्वों की निगरानी तेज

डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए जल पुलिस गंगा घाटों पर रहेगी तैनात

सम्पूर्ण मेला क्षेत्र पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी रखी जाएगी नजर

आज दिनांक 23/11/26 को कार्तिक पूर्णिमा स्नान को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु एसपी सिटी दीपक कुमार व एसपी देहात अभय कुमार द्वारा अन्य अधिकारीगण की उपस्थिति में स्नान में नियुक्त समस्त पुलिस बल को ऋषिकुल स्थित ऑडिटोरियम में ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

ब्रीफिंग के दौरान कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व का विशेष महत्व एवं लाखों की संख्या में पवित्र हर की पैड़ी पर गंगा स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुगण की संभावनाओं और व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!