प्रेस क्लब हरिद्वार की आम सभा की अविलम्ब बैठक बुलाई जाए, अन्यथा मैं प्रेस क्लब की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूँ।
सेवा में।
श्रीमान अध्यक्ष प्रेस क्लब हरिद्वार ।
महोदय
आप तुरन्त प्रेस क्लब की आम सभा की बैठक बुलाएं, अन्यथा मैं प्रेस क्लब हरिद्वार की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं । वर्तमान में प्रेस क्लब की जो स्थितियां चल रही हैं वह मुझे रास नहीं आ रही है। इसलिए मैने निर्णय लिया है,की प्रेस क्लब की आम सभा की बैठक मे प्रेस क्लब के उत्तम कार्यों को रखूंगा, अन्यथा प्रेस क्लब की सदस्यता से त्यागपत्र दे दूंगा।

मैने निर्णय किया है की वर्तमान मे प्रेस क्लब की गतिविधियों के चलते मुझे प्रेस क्लब से अपने आप को अलग कर लेना चाहिए। अब मैं खुलकर तो लिख सकूंगा, रोज रोज की चक चक तो नही होगी की ,इसके खिलाफ मत लिखो उसके खिलाफ मत लिखो वहां से हम प्रसाद लाते हैं, अब खूब लाओ और खूब खाओ। अन्यथा प्रेस क्लब की आम सभा की बैठक बुलाओ।
गोपाल रावत जी द्वारा मुझको भेजे गये नोटिस का भी मैं उनको उत्तर दे चुका हूँ, उसमें भी मैने आम सभा बुलाने का अनुरोध किया हैं, प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को भी तो पता चलना चाहिए, की वर्तमान मे प्रेस क्लब हरिद्वार में कौन कौन से उत्तम कार्य चल रहे हैं। लेकिन मेरी समझ से परे है, की प्रेस क्लब के उत्तम कार्यों को प्रेस क्लब के सभी सदस्यों से क्यों छुपाया जा रहा है,
नरेश गुप्ता
मो 9837017212, दिनांक 21 जून 2026

