22 Jul 2026, Wed

मनसा देवी मंदिर पर भगदड़, आधा दर्जन के करीब श्रद्धालुओं की मृत्यु, दो दर्जन से अधिक घायल प्रशासन घायलों को अस्पताल पहुंचने में जुटा

हरिद्वार। हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर कि सीढ़ियों पर जाने वाले रास्ते पर भगदड़ मच जाने के कारण करीब आधा दर्जन लोगों की मौत होने व करीब दो दर्जन लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है।

किसी भी अधिकारी के फोन नहीं मिल रहे हैं लेकिन अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आधा दर्जन लोगों की मृत्यु हुई है। और करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल है। मनसा देवी मंदिर पर भीड़ बढ़ जाने के कारण इस तरीके की घटना हुई है ।

लेकिन जिस समय यह घटना घटी है उस समय मनसा देवी पर कोई भी जिम्मेदार ट्रस्टी मौजूद नहीं था और यह ट्रस्टी वहां मौजूद रहते भी नहीं है। केवल और केवल शाम को दान के रूप में वहां मिलने वाली मोटी रकम को लेने के लिए जाते हैं और अधिकारी कुछ ना कहें इसलिए अधिकारियों के गले में माला पहनाने का काम किया जाता है।

जनता मरे या जिये इससे न तो इन ट्रस्टियों का कोई लेना-देना है और ना अन्य किसी का।जबकी पहले मंदिर पर भीड़ का दबाव बढ़ने पर भीड़ को नीचे ही रोक दिया जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!