14 Mar 2026, Sat

मंशा देवी भगदड़ ,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने की 6 लोगों की मृत्यु की पुष्टि, गंभीर रूप से घायलों को किया जा रहा है हायर सेंटर रेफर,चीफ सक्रेटरी आनंद वर्धक भी ,ले रहे पल पल की खबर।

हरिद्वार।हरिद्वार मनसा देवी मंदिर पर हुए हादसे, भगदड़ में 6 लोगों की मौत की पुष्टि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने की है, मयूर दीक्षित के अनुसार सुबह मनसा देवी मंदिर पर भीड़ ज्यादा होने के कारण किसी व्यक्ति ने अफवाह फैला दी के किसी तार में करंट आ रहा है, जिसके कारण लोगों में भगदड़ मच गई, जिससे 6 लोगों की मौत हुई है।

और डेढ़ दर्जन लोग घायल है घायलों का उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है और जो गंभीर रूप से घायल है उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है और घटना की जांच कराई जाएगी इस घटना की जांच के बाद ही पता चल पाएगा की असली कारण इस हादसे का क्या था।

आनंद वर्धन

लेकिन उत्तराखंड के आला अफसर इस हादसे से पर पाल-पाल की निगाह रखे हुए हैं चीफ सेक्रेटरी आनंद वर्धन भी इस घटना पर पूरी निगाह बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *