22 Jul 2026, Wed

योग गुरु बाबा रामदेव, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी से मिले कृष्णावतारम पार्ट एक के कलाकार

चौथे सप्ताह में पहुंची ‘कृष्णावतारम पार्ट 1 – द हार्ट’, कलाकारों ने हरिद्वार में लिया संतों का आशीर्वाद

हरिद्वार- 03 जून 2026- देशभर के सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1 – द हार्ट’ की टीम ने हाल ही में हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंचकर देश के प्रतिष्ठित संतों और आध्यात्मिक गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

फिल्म के मुख्य अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता, जो देहरादून, उत्तराखंड के रहने वाले हैं, अभिनेत्री संस्कृति जयाना (फिल्म में सत्यभामा की भूमिका में) और निर्माता साजन राज कुरूप के साथ इस आध्यात्मिक यात्रा पर पहुंचे।

इस दौरान टीम ने योग गुरु बाबा रामदेव, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी तथा परमार्थ आश्रम के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी संतों ने फिल्म की सफलता की कामना करते हुए भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने के प्रयास की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!