21 Jul 2026, Tue

आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी—किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान

नरेश गुप्ता

कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए एप्पल मिशन के तहत 70 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी: मुख्यमंत्री

हिमालय ब्रांड से उत्तराखंड की मातृशक्ति के उत्पादों को देश-दुनिया में मिल रही नई पहचान: मुख्यमंत्री धामी

यूसीसी, नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक फैसले लेकर उत्तराखंड ने कायम की नई मिसाल: मुख्यमंत्री

आम महोत्सव कृषि, बागवानी और किसानों को नई पहचान देने का महत्वपूर्ण माध्यम: मुख्यमंत्री धामी

हरिद्वार 21 जुलाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार में आयोजित आम महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के आमों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और किसानों तथा बागवानी से जुड़े लोगों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम महोत्सव के अवसर पर यहां उपस्थित होकर उन्हें अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार के आम स्वाद और गुणवत्ता के मामले में किसी से कम नहीं हैं।

यहां आम की विभिन्न प्रजातियों की प्रदर्शनी उत्तराखंड की समृद्ध बागवानी क्षमता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले की तैयारियों के बीच इस महोत्सव में शामिल होना उनके लिए विशेष अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!