11 Jun 2026, Thu
Breaking

चंपावत दुष्कर्म प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने ऋषिकुल तिराहे पर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

हरिद्वार। चंपावत दुष्कर्म प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने ऋषिकुल तिराहे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक भी हुई। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव सागर बेनीवाल, सचिव सार्थक ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में विधायक रवि बहादुर, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और चंपावत मामले की जांच को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

विधायक रवि बहादुर और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं और बच्चियों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि चंपावत मामला फर्जी पाया गया है तो इसकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए कि शिकायत किन परिस्थितियों में दर्ज कराई गई।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता जोशी और पूनम भगत ने कहा कि महिला अपराधों में दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। प्रधानमंत्री मन की बात करते हैं लेकिन महिलाओं के मन की बात नहीं सुनते। सरकार दोषियों को बचाने का काम कर रही है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी, मनोज सैनी ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में देशभर में चिंता बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!