11 Jun 2026, Thu
Breaking

जनपद वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करने की दिशा में कार्य कर रहे है जिलाधिकारी मयूर दीक्षित

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के प्रयासों से जे एन सिन्हा मेमोरियल उप जिला चिकित्सालय रुड़की में 09 बेड़ का आपातकालीन ट्राॅमा सेंटर किया गया तैयार

आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को मिलेगी तत्काल चिकित्सा सुविधा

सीएसआर के माध्यम से कराया गया ट्रॉमा सेंटर का सौंदर्यकरण का कार्य

हरिद्वार 27 फरवरी 2026

जनपद के सभी चिकित्सालयों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित चिकित्सालयों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहे है ताकि चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा उप जिला चिकित्सालय रुड़की का निरीक्षण किया गया था, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि चिकित्सालय में आपातकालीन सेवा की सुविधाएं बेहतर नहीं है,जिसके लिए उन्होंने सीएसआर के माध्यम से चिकित्सालय में 20 लाख की लागत से 09 बेड़ का आपातकालीन ट्रॉमा सेंटर तैयार किया गया,जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।

जिलाधिकारी के प्रयासों से तैयार किया गया ट्रामा सेंटर में आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों का उपचार करना शुरू कर दिया गया है तथा गंभीर रूप से घायल एवं बीमार व्यक्तियों का त्वरित उपचार करते हुए उनके जीवन को बचाया जा रहा है।ट्रामा सेंटर आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है,जिसका लाभ स्थानीय जनता को उपलब्ध हो रहा है।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने आज जे एन सिन्हा मेमोरियल उप जिला चिकित्सालय रुड़की में बनाए गए आपातकालीन ट्रामा सेंटर का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया,निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि जिलाधिकारी के प्रयासों से सीएसआर के माध्यम से 09 बेड़ का आधुनिक तकनीक से लैस ट्रामा सेंटर तैयार किया गया है, जिसमें आपातकालीन ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीजों का उपचार करना शुरू कर दिया गया है,उन्होंने कहा कि ट्रॉमा सेंटर तैयार होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो रही है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए है कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों का उपचार बेहतर ढंग से किया जाए इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!