13 Mar 2026, Fri

पिटकुल प्रकरण में अवमानना की कार्यवाही के बाद जन प्रहार का उग्र विरोध, पिटकुल हेडक्वार्टर के बाहर ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन

दिनांक: 27 फरवरी 2026

पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र ध्यानी के नियुक्ति विवाद में माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा अवमानना प्रकरण में की गई सुनवाई और सचिव स्तर पर कड़ी टिप्पणियों और फटकार के बाद “जन प्रहार” टीम ने राज्य सरकार के विरुद्ध अपना विरोध तेज कर दिया है।

इसी क्रम में आज जन प्रहार के कार्यकर्ताओं ने पिटकुल मुख्यालय के बाहर ऊर्जा मंत्री की भूमिका के विरोध में उनका प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों में संयोजक सुजाता पॉल सहसंयोजक पंकज सिंह क्षेत्री, प्रवक्ता रविन्द्र गुसाईं, नवीन चौधरी, सूरज, आदेश कोहली, कृष कपूर, हिमाल थापा, नसीम मोहम्मद, रफीक मोहम्मद, अभिषेक थापा आदि मौजूद रहे।

सुजाता पॉल का कहना है कि न्यायालय की अवमानना से जुड़ा यह प्रकरण केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि शासन की जवाबदेही और कानून के सम्मान का प्रश्न बन चुका है।
पंकज सिंह क्षेत्री ने आरोप लगाया कि न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद सरकार ने समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए, जिससे न्यायालय की गरिमा प्रभावित हुई है।
रविन्द्र गुसाईं ने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप कर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित मंत्री के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *