25 May 2026, Mon

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल पहुंचीं सीमांत गांव गेंवाली, ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने बैंड बाजे से किया भव्य स्वागत

जिलाधिकारी महिलाओ और बच्चों से हुई रूबरू, बच्चों को बांटे चॉकलेट

टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल एवं विधायक शक्ति लाल शाह ने सीमांत गांव गेंवाली का संबंधित अधिकारियों के साथ भ्रमण किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा बैंड-बाजे के साथ तथा ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया, हल्की वर्षा के बीच आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओ को जिलाधिकारी के सम्मुख रखी जिस पर जिलाधिकारी ने समस्याओं को सुना एवं विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान गेंवाली पुल निर्माण कार्य एवं आपदा से संबंधित वर्ष 2022 से कराये गये कार्यों का गंभीरता से संज्ञान लिया। उन्होंने इन कार्यों में संभावित अनियमितताओं की जांच के निर्देश देते हुए उपजिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इस दौरान ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी एवं विधायक को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए गांवों के प्रभावित परिवारों के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश सम्बन्धितों अधिकारियों को धरातलीय निरीक्षण करने के उपरांत पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सड़क मार्ग पर बलवा एवं पत्थरों को हटाने के निर्देश संबंधित पुल निर्माण कंपनी को दिए ताकि ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं।

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने गेंवाली गांव में पिछले वर्ष हुई वर्षा के कारण बने डेंजर जोन एवं बरसाती नलों से संभावित खतरे को दृष्टिगत रखते हुए भूगर्भीय जांच कराने के निर्देश दिए तथा ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि यथाशीघ्र सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए तत्काल सुरक्षा के प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में संचार कनेक्टिविटी न होने से ग्रामीण क्षेत्र से संपर्क नहीं हो पाता है। जिस पर विधायक द्वारा बताया गया कि संचार व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और शीघ्र क्षेत्र में संचार कनेक्टिविटी की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!