18 Aug 2026, Tue

नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करती दून पुलिस, तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

कामाख्या न्यूज

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशन में जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत विकासनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 120 पेटी अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पांवटा साहिब की ओर से आ रहे संदिग्ध छोटा हाथी वाहन संख्या एचआर-47-एच-9508 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में सवार व्यक्तियों ने अपनी पहचान जय सिंह पुत्र जगत सिंह (चालक), अमित कुमार पुत्र रणवीर सिंह तथा मंजीत पुत्र जयवीर सिंह के रूप में बताई गई।

वाहन में ले जाई जा रही सामग्री के संबंध में पूछताछ करने पर तीनों व्यक्ति के घबराने और कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने के बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें 120 पेटी ‘9 वन’ मेक व्हिस्की बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया तथा अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियानों को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!