हरिद्वार । सुरक्षा कर्मियों से भी उलझनें का किया प्रयास, सुरक्षा कर्मियों के तीखे तेवर देख कर हुए शान्त, बार बार पूछने पर भी नही बताया उस व्यक्ति का नाम की किसने बुलाया था।
एन यू जे आई हरिद्वार के महामंत्री के अलावा कई अन्य प्रेस क्लब सदस्यों ने की मामले की पुष्टि।
प्रेस क्लब अध्यक्ष के थे ये लोग परिचित , प्रेस क्लब अध्यक्ष ने बताया ये इंटरनेशनल लेबिल के शूटर है, और उनके बहुत पुराने परिचित हैं।
हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकारिता दिवस पर हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी व निरंजनी अखाड़े के आचार्य महा मंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद जी मौजूद थे ,प्रेस क्लब के सभागार में कार्यक्रम चल रहा था ।और इन दोनों ही अति विशिष्ट लोगों के सुरक्षा कर्मी भी वहां मौजूद थे।
इसी बीच प्रेस क्लब के सभागार के गेट पर चार हट्टे कट्टे नौजवान जिनमें दो के पास रिवाल्वर थे । ने प्रेस क्लब के सभागार में जहां कार्यक्रम चल रहा था, वहां प्रवेश करने का प्रयास किया, तभी सुरक्षा कर्मियों की निगाह इन पर पड़ने पर सुरक्षा कर्मियों ने इनको घेर कर सीढ़ियों से नीचे ले गए और उनसे रिवाल्वर लेकर आने के बारे में जानकारी चाही, उन्होंने बताया कि उनके पास रिवाल्वर के लाइसेंस है ।
उसके बाद भी सुरक्षा कर्मियों ने उनको कार्यक्रम में प्रवेश नहीं करने दिया । और साफ-साफ उन लोगों को यह बता दिया गया, कि आप अपने रिवाल्वर बाहर रख कर आइये , तभी आप कार्यक्रम में प्रवेश कर सकते हैं ।
क्योंकि कार्यक्रम में अतिविशिष्ट लोग मौजूद हैं। यह मामला थोड़ी देर में चर्चा का विषय बन गया ।लोग पूछने लगे कि यह लोग कौन थे। क्यों रिवाल्वर लेकर आए थे। किसने इनको बुलाया था, क्यों यह प्रेस क्लब के कार्यक्रम में प्रवेश करना चाह रहे थे। इसकी जांच होनी चाहिए।
क्योंकि यदि यह लोग अंदर प्रवेश कर जाते और वहां कोई अनहोनी घटना घट जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता। इस बात पर भी सवाल उठ रहे हैं। की यदि भले ही यह कोई सभ्य समाज के बहुत ही प्रतिष्ठित लोग रहे हो, लेकिन इनको कार्यक्रम में रिवाल्वर लेकर आने की क्या आवश्यकता थी।
और यदि रिवाल्वर लाने की इनकी कोई गलत मंशा ना रही हो , तब भी अचानक यदि गोली चल जाती और किसी के गोली लग जाती तब इसका जिम्मेदार कौन होता। इस बात की जांच जिला प्रशासन को करानी चाहिए । यह तो सुरक्षा कर्मियों की चौकन्नी निगाहों का ही कमाल रहा कि उन्होंने इन लोगों को देख लिया ।और आराम से इनको नीचे ले गए ब्लैक कैट कमांडो सुरक्षा कर्मी जो दोनों ही विशिष्ट अतिथियों के सुरक्षा कर्मी थे ।
अब जिला प्रशासन को व पुलिस प्रशासन को चाहिए की यह बहुत गंभीर मामला है। इस तरीके से तो प्रेस क्लब में कभी भी कोई भी रिवाल्वर लेकर आएगा और वहां किसी तरह की कोई घटना भी कर सकता है। क्योंकि प्रेस क्लब एक महत्वपूर्ण स्थान है, यहाँ पर जब भी कोई कार्यक्रम होता है, कोई ना कोई विशिष्टि अति विशिष्ट व्यक्ति मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहता है ।
तो ऐसी स्थिति में अब इस प्रकरण की जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को समीक्षा करनी होगी। प्रेस क्लब के इतिहास में आज तक कोई भी व्यक्ति किसी भी कार्यक्रम में रिवाल्वर लेकर आने का किसी ने प्रयास नहीं किया है ।यह पहला मौका था। कि यह लोग जो रिवाल्वर लगाए हुए थे उन्होंने प्रेस क्लब के कार्यक्रम में प्रवेश करने का प्रयास किया। । यही वजह रही कि इन शस्त्रधारी हष्ट पुष्ट लंबे चौड़े नौजवानों को कार्यक्रम में शिरकत करने नहीं दिया गया ।इसके लिए सुरक्षाकर्मी बधाई के पात्र हैं।

