13 Jul 2026, Mon

आबकारी विभाग की कार्यवाही, कार में तस्करी कर लाई जा रही कुल 7 पेटी शराब के साथ कार चालक गिरफ्तार

दूसरी कार्यवाही में 47 पाउच माल्टा देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

देहरादून। आज आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा सूचना के आधार पर हरिद्वार जनपद से एक चारपहिया वाहन यूके 08 एअर 6434 से तस्करी कर लाई जा रही कुल 7 पेटी शराब जिसमें 5 पेटी अंग्रेजी शराब एवं 2 पेटी बियर रेलवे स्टेशन के समीप घेराबंदी कर बरामद की गई है, वाहन चालक अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी जगजीतपुर हरिद्वार को मौके से गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

वहीं दूसरी कार्यवाही में शांति नगर बनखंडी से आशीष गुप्ता पुत्र रामपाल गुप्ता को 47 पाउच माल्टा देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह हेड कांस्टेबल अंकित कुमार, दीपा, रीना, सिपाही सोनम, रेशमा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!