9 Jun 2026, Tue

गणेश गोदियाल बने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष। चुनावी प्रबंधन की कमान पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के हाथों!! प्रीतम सिंह होंगे प्रचार समिति के अध्यक्ष!!

नई दिल्ली। गणेश गोदियाल उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष होंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रचार समिति और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्षों की नियुक्ति को भी हरी झंडी दे दी है। महासचिव के सी वेणुगोपाल ने नियुक्ति आदेश जारी किए।

1. प्रीतम सिंह – अध्यक्ष, प्रचार समिति

2. डॉ. हरक सिंह रावत – अध्यक्ष, चुनाव प्रबंधन समिति

निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!