28 Sep 2026, Mon

हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर लिए खाद्य पदार्थों के नमूने

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने नगर निगम क्षेत्र में चलाया व्यापक निरीक्षण अभियान*

हरिद्वार

खाद्य सुरक्षा आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा), खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार महिमानंद जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा ने हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान चलाया गया।

निरीक्षण अभियान के दौरान नई बस्ती भीमगोड़ा में स्थित फार्म श्याम फ्लोर मिल से सरसों के तेल का एक नमूना

जांच हेतु लिया गया।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सिंहद्वार कनखल स्थित एक प्रतिष्ठान मै० राधा कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी से भी सरसों के तेल का एक नमूना जांच हेतु लिया गया।इसके अतिरिक्त रेलवे रोड निकट हिमालय डिपो की एक फार्म मै० सिद्धमति इंटरप्राइजेज एल एल पी (क्रीमी सिंह) का निरीक्षण कर आइसक्रीम का एक नमूना लिया।निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं से खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट, पेयजल की जांच रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल संबंधी अभिलेख तथा कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने पर उक्त प्रतिष्ठान को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा-55 के अंतर्गत नोटिस जारी किया गया।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा ने जनपद में मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री तथा भ्रामक विज्ञापनों पर ज्वालापुर स्थित ब्लिंकिट के स्टोर तथा हिसार हरियाणा स्थित बिनिर्माता कंपनी मै० श्री राम बेवरेजेज के विरुद्ध लगातार अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), हरिद्वार के न्यायालय में वाद दर्ज किया गया है।जिसमें अधिकतम 10 लाख रुपये तक के जुर्माने का भी प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!