19 Jun 2026, Fri
Breaking

2027 विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची में SIR प्रक्रिया शुरू होने से हरिद्वार के विधायक जी व रानीपुर के विधायक जी को पसीना आता दिखाई दे रहा है।

हरिद्वार । इस बार मतदाता सूचीयों की जांच सही तरीके से कराने के लिए सरकार ने जो कदम उठाए हैं, उससे जहां देश भर के कई नेताओं के चेहरे पर मायूसी झलकती दिखाई दे रही है । वहीं ऐसा ही कुछ हाल हरिद्वार जनपद की भी दो सीटों पर देखने को मिल रहा है।

हरिद्वार जनपद में हरिद्वार शहर की सीट पर इस प्रक्रिया के होने से करीब 15 से 20 हजार वोट साफ हो सकते हैं। कुछ इसी तरीके का मामला रानीपुर विधानसभा सीट पर भी होने वाला है वहां भी 5 से 6 हजार वोट साफ होने की उम्मीद है।

जाहिर है अगर इतने वोट एक मुस्त निकल जाएंगे तो यहां पर चुनाव लड़ने वाले विधायकों को ही नुकसान होगा।

हरिद्वार विधानसभा सीट पर माननीय मदन कौशिक जी विगत पांच बार से विधायक चुने जा रहे हैं, और कई बार मंत्री भी रह चुके हैं वर्तमान में भी वे उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री है, लेकिन मदन कौशिक जी पर विपक्ष हमेशा यही आरोप लगाता रहा है की मदन जी ने अपने चहेते करीब 20 हजार लोगों के वोट बनवा रखे हैं ।

आदेश चौहान विधायक रानीपुर

जो इस बार शायद मतदाता सूची से गायब हो सकते हैं ,और यदि यह वोट गायब हो गए तो माननीय मदन कौशिक जी को भारी झटका लग सकता है। इस खेल की विपक्ष ही नहीं सत्ताधारी दल के भी बहुत सारे नेता प्रतीक्षा कर रहे हैं ।

साथ ही रानीपुर विधानसभा सीट पर भी चर्चा है के 5 से 6 हजार वोट फर्जी बने हुए हैं ,यदि यह फर्जी बोट भी इस SIR प्रक्रिया में साफ हो गए तो यहां भी बीजेपी के आदेश चौहान जी को नुकसान हो सकता है।

इस स्थिति में हरिद्वार जनपद के इन दो विधायकों की सांसे ऊपर नीचे हो रही हैं ।अब देखना यह है की आने वाले 2027 के चुनाव में फाइनल मतदाता सूची में कितने मतदाताओ का नाम मतदाता सूची से गायब होता है, और कितनों का और जुड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!