24 Oct 2026, Sat

जिलाधिकारी ने अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं आंधी-तूफान के कारण किसानों की फसलों के नुकसान को देखते हुए फसलों के आकलन में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए

रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बाजपुर एवं गदरपुर क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं आंधी-तूफान के कारण किसानों की फसलों के नुकसान को देखते हुए फसलों के आकलन में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। शुक्रवार को ज़िलाधिकारी ने फसलों के नुकसान के आंकलन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ फसलों का त्वरित आंकलन करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कृषि,उद्यान,गन्ना, अग्रणी बैंक अधिकारी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को निर्देशित किया गया कि प्रभावित बाजपुर एवं गदरपुर क्षेत्र में फसलों की क्षति का तत्काल सटीक आकलन पूरा किया जाए, ताकि नुकसान का आकलन को शासन को भेजा जा सके। उन्होने आपदा प्रभावित क्षेत्र फसलो का ड्रोन सर्वे भी अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। विधुत के अधिकारियो को आपदा प्रभावित क्षेत्र के कस्तकारों के विधुत बिलो का भी आँकालन कराने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर ज़िलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीके यादव,मुख्य उद्यान अधिकारी एस के शर्मा,सहायक आयुक्त गन्ना शैलेंद्र सिंह, ए आर कॉपरेटिव हरीश चंद्र खंडूड़ी,एलडीएम कमल कुमार,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं उप ज़िलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!