रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बाजपुर क्षेत्र का भ्रमण कर सड़क गड्ढा मुक्त कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने सभी सड़को को गड्ढा मुक्त कर जनता को सुलभ यातायात प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने सड़क महकमे को अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राथमिकता से सभी सड़को को गड्ढा मुक्त किया जाय। अधिशासी अभियंता लोनिवि ने मौके पर बताया कि सड़क गड्ढा मुक्त कार्य प्रगति पर है,क्षेत्र में सड़क गड्ढा मुक्त कार्य समय पर पूर्ण कर लिया जाएगा।

