25 Aug 2026, Tue

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

जिला पर्यटन कार्यालय परिसर में स्थित चार धाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का भी लिया जायजा

जनपद में पर्यटन एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों को विकसित के दिए निर्देश

हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में संचालित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का भी जायजा लिया और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंजीकरण केंद्र पर यात्रियों के पंजीकरण व्यवस्था की जानकारी ली साथ ही जिलाधिकारी ने पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर की साफ-सफाई, रखरखाव, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, सूचना पट्टों तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय परिसर को सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाए रखा जाए तथा यात्रियों और पर्यटकों के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल से जनपद हरिद्वार में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, पर्यटन स्थलों के विकास कार्यों, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार तथा विभागीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!