15 Jul 2026, Wed

“पत्रकारों पर मारपीट का आरोप! पर्यटकों के सामने ड्राइवर की पिटाई, मेडिकल रिपोर्ट के साथ थाने पहुंचा पीड़ित” तहरीर देकर की कार्यवाही की मांग

हरिद्वार। थाना श्यामपुर क्षेत्र में रहने वाले तालिब हसन ने चार पत्रकारों पर मारपीट और अभद्रता का गंभीर आरोप लगाते हुए श्यामपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पीड़ित ने अपनी मेडिकल रिपोर्ट भी थाना अध्यक्ष को सौंपते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।

तालिब हसन का आरोप है कि वह 14 जून की शाम कुछ पर्यटकों को अपनी गाड़ी से क्षेत्र के पर्यटन स्थल दिखाने ले जा रहा था। इसी दौरान हरपाल, राहुल, अरुण कश्यप और लक्ष्मण नामक चार लोगों ने उसकी गाड़ी रोक ली। आरोप है कि चारों ने उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। जब उसने वीडियो बनाने का कारण पूछा तो विवाद बढ़ गया।

तालिब के अनुसार चारों लोग शराब के नशे में थे और उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, साथ मौजूद पर्यटकों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। पीड़ित का कहना है कि मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसने मेडिकल परीक्षण कराया।

अब मामला श्यामपुर थाने पहुंच गया है, और पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!