15 Jun 2026, Mon
Breaking

कैंची धाम मेला 2026: बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था का सैलाब

सुबह 5 बजे से सायं आरती तक 96,110 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन, आरती में उमड़ी आस्था की भीड़

कर्तव्य और आस्था का संगम: भारी बारिश में भीगते हुए भी पुलिस प्रशासन और सेवादारों ने सुलभ कराए बाबा के दर्शन

विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम स्थापना दिवस मेला 2026 के पावन अवसर पर देश-विदेश से श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जन सैलाब बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन के लिए उमड पड़ा।

सुबह 5 बजे से सायं आरती तक 96,110 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन। भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देर शाम तक लगी रहीं और आस्था का सैलाब निरंतर उमड़ता रहा।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात एवं दर्शन व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए।

शटल सेवा, सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन और चरणबद्ध दर्शन व्यवस्था के चलते भारी भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराए गए।

पुलिस जवानों ने सेवा भाव के साथ वृद्ध, दिव्यांग, महिलाओं एवं असहाय श्रद्धालुओं की लगातार सहायता की।

एसपी संचार श्री रेवाधर मठपाल के निर्देशन में कंट्रोल रूम, सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र की लगातार निगरानी की गई।

भारी बारिश के बीच भी पुलिस, प्रशासन और सेवादार श्रद्धालुओं की सेवा में डटे रहे तथा श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना की।

 

श्रद्धालुओं ने कहा, “इतनी विशाल भीड़ के बावजूद दर्शन व्यवस्था बेहद सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित रही।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!