22 Jul 2026, Wed

हरिद्वार में 2027 में लगने वाले कुंभ मेले के लिए विशेष तैयारी कर रहा है कुंभ मेला अधिष्ठान

अति विशिष्ट लोगों के स्नान पर्व पर हरिद्वार आने पर आम जनमानस को कोई असुविधा न हो इसके लिए सी सी आर बिल्डिंग के ऊपर एक हेलिपेड़ तैयार करने की योजना मेला अधिष्ठान की है। नई बिल्डिंग के टेरिस पर हेलीपैड बनाया जाएगा , जिसका कार्य शुरू हो चुका है ,इस नई बिल्डिंग में 4 फ्लोर होंगे जिनमें से दो फ्लोर कुंभ मेले से पूर्व ही बनकर तैयार हो जाएंगे । मेले में आए श्रद्घालुओं में से किसी को चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता पड़ती है तो उसे तुरंत उत्तम चिकित्सा उपलब्ध भी करायेगी ये सेवा.

इस हेलिकॉप्टर सेवा के जरिये मेले के दौरान अत्यधिक भीड़ होने पर किसी श्रद्धालु को चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता पड़ती है तो उसको तुरंत उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी कारगर साबित होने के साथ ही भीड़ नियंत्रण में भी यह योजना अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी . मेला अधिष्ठान के कार्यालय नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो जाएंगे इस योजना के लिए सरकार ने 50 करोड रुपए स्वीकृत कर दिए हैं, कार्य निरंतर चल रहा है कुंभ मेले से पूर्व सारा काम कंप्लीट कर लिया जाएगा।

इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने के आदेश मेला अधिकारी सोनिका जी ने अधिकारियों को दिए हैं, यह हेलीपैड बन जाने से हरिद्वार आने वाले अति विशिष्ट लोगों को स्नान कराने के लिए मेला अधिष्ठान व जिला प्रशासन को किसी तरीके की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, सीधे सीसीआर के हेलीपैड पर उतरकर लिफ्ट से नीचे आएंगे और मां गंगा के घाट पर स्नान कर वापस लौट जाएंगे। इस योजना को एक अच्छी योजना हरिद्वार के साधु संत व शहर के नागरिक मान रहे हैं।जो भविष्य में भी जिला प्रशासन के काम आएगा।

कुम्भ मेला अधिकारी 2027 हरिद्वार.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!