हरिद्वार
*पुलिस कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार सभागार में कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों एवं प्रचलित निर्माण कार्यो के सम्बन्ध में अधिनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित*
*अब तक की गई गयी तैयारियों एवं किए जा रहे निर्माण कार्यो की ली जानकारी*
*गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने के संबंधित को दिए निर्देश*
*आवश्यकता के अनुरूप स्नान पर्वों पर पुलिस बल को किया जाये नियुक्त*
*आयोजित कुम्भ में प्रत्येक स्नान महत्वपूर्ण, पहले से ही स्पष्ट हों प्लान*

हरिद्वार। आज एपी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन उत्तराखण्ड द्वारा कुम्भ मेला-2027 हरिद्वार के दृष्टिगत कुम्भ मेला में पुलिस विभाग की प्रारम्भिक तैयारियों एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा हेतु पुलिस कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार स्थित सभागार में समीक्षा बैठक आहुत की गयी। इस अवसर पर सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ मेला बरिन्दरजीत सिंह, पुलिस मुख्यालय/ पीएम, नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला, श्वेता चौबे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल, अरुणा भारती, पुलिस अधीक्षक, जीआरपी, सुश्री निशा यादव, पुलिस अधिक्षक यातायात/ अपराध हरिद्वार, जया बलूनी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहारादून, विपिन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक संचार, शुभांक रतुड़ी, उपसेनानायक एसडीआरएफ, वंश बहादुर यादव, सीएफओ कुंभ/हरिद्वार, संतोष बगड़वाल, मण्डलाधिकारी कुंभ/ हरिद्वार आदि अधिकारीगण मौजूद रहें ।

सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला हरिद्वार आयुष अग्रवाल द्वारा निर्माण कार्यो के सम्बन्ध में वर्तमान तक की गयी तैयारियों एवं भविष्य की कार्ययोजना के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण किया गया। तदोपरान्त अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा कुम्भ मेला-2027 में पुलिस विभाग से सम्बन्धित वृहद एवं लघु निर्माण कार्यो तथा अनुरक्षण के अन्तर्गत किये जाने वाले कार्यो की अद्यतन स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये प्रचलित कार्यो को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये । इसके उपरान्त निर्माणाधीन मेला नियंत्रण भवन एवं उनमें लगाये जाने वाले उपकरणों की प्रगति की समीक्षा करते हुये कुम्भ मेले के दौरान स्थापित होने वाले पुलिस लाईन, यातायात पुलिस लाईन, जीआरपी लाईन तथा कुम्भ मेला के अस्थाई थाना एवं चौकियों व कुम्भ कोर क्षेत्र में स्थापित होने वाले होल्डिग एवं पार्किंग स्थलों के चिन्हीकरण एवं भूमि अधिग्रहण की जानकारी करते हुये प्रचलित/निर्माणाधीन समस्त कार्यो को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

कुम्भ मेले के दौरान अग्नि सुरक्षा हेतु तैयार की गयी आपात योजना की समीक्षा की गयी व अग्निशमन, भीड़ नियंत्रण हेतु आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता अतिरिक्त आवश्यकता तथा उपकरणों को क्रय किये जाने सम्बन्धित प्रक्रिया का जायजा लिया गया । इसके अतिरिक्त कुम्भ क्षेत्र में लगने वाले सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन की उपलब्धता तथा उनके लगाये जाने हेतु चयनित किये स्थानों, वर्तमान में उपलब्ध वाहन व अतिरिक्त वाहनों की आवश्यकता, अब तक अवमुक्त किये गये बजट की स्थिति की समीक्षा करते हुये अतिरिक्त बजट की आवश्यकता के अलावा कुम्भ मेले में नियुक्त कार्मिकों की उपलब्धता एवं अतिरिक्त आवश्यकता के सम्बन्ध में पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ मेला एवं उपस्थित सभी अधिकारियों के साथ विस्तार से विचार विमर्श करते हुए समीक्षा कर अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये गये।


