13 Oct 2026, Tue

कुंभ-2027 की तैयारियां तेज, मेलाधिकारी सोनिका ने बैरागी कैंप से शंकराचार्य चौक तक व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

सफाई, सौंदर्यीकरण, सड़क सुधार और प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा और शहर के आकर्षक स्वरूप पर विशेष जोर

हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए हरिद्वार में प्रमुख मार्गों, प्रवेश क्षेत्रों और चौराहों को बेहतर स्वरूप देने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मेला प्रशासन द्वारा निर्माण कार्यों की निरंतर निगरानी के साथ ही स्थलीय निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की जा रही है।

इसी क्रम में मंगलवार को मेलाधिकारी, सोनिका ने बैरागी कैंप से शंकराचार्य चौक तक विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर कुंभ की तैयारियों और निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सफाई, सुरक्षा, सड़क सुधार, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के कार्य प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।

मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप के प्रवेश द्वार, आईरिस पुल के आसपास तथा फ्लाईओवर के नीचे के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पीआईयू के अधिकारियों को इन स्थानों पर जमा मलबा हटाने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने और सौंदर्यीकरण के कार्य कराने के निर्देश दिए। साथ ही, सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक स्थानों पर दीवार का निर्माण कराने को कहा, ताकि क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!