22 Sep 2026, Tue

40वीं वाहिनी पीएसी में नए सेनानायक का स्वागत

सेनानायक, आयुष अग्रवाल द्वारा किया गया 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार का कार्यभार ग्रहण

हरिद्वार। आज सेनानायक, आयुष अग्रवाल द्वारा 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार का कार्यभार ग्रहण किया गया।

इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

सेनानायक के आगमन से वाहिनी परिवार में नवीन ऊर्जा, उत्साह एवं कार्यकुशलता का संचार हुआ है।

सेनानायक ने वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं टीम भावना के साथ कार्य करने पर बल दिया तथा वाहिनी की उत्कृष्ट परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

40वीं वाहिनी पीएसी परिवार ने सेनानायक, आयुष अग्रवाल का हार्दिक किया तथा उनके कुशल नेतृत्व में वाहिनी निरंतर प्रगति, उत्कृष्ट कार्य एवं नई उपलब्धियां हासिल करे, ऐसी कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!