22 Jul 2026, Wed

जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से तहसील भगवानपुर में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुआ तहसील दिवस

तहसील दिवस में विभिन्न क्षेत्रों से आये आमजन द्वारा विभिन्न विभागों से सम्बंधित 20 समस्याएं दर्ज करायी गई जिसमें से 9 समस्याओं का मौके पर किया गया निस्तारण

शेष समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों को किया गया प्रेषित

तहसील भगवानपुर आगमन पर उप जिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह नेगी जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया

हरिद्वार। जनपदवाशियो की समस्या को त्वरित निराकरण करने के उदेश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में तहसील भगवानपुर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया।

जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आये क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से सम्बंधित 20 समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें से 9 समस्याओं का जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। तहसील दिवस में दर्ज करायी गई मुख्यत शिकायतों में अधिकतर भूमि विवाद, अतिक्रमण, जल भराव, गैस, आदि से सम्बन्धित समस्यायें दर्ज करायी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!