2.116 किलोग्राम अवैध चरस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नशा मुक्त उत्तराखण्ड” बनाने की मुहिम पर बागेश्वर पुलिस ने नशा तस्करी पर कसी नकेल
बागेश्वर। उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने के निर्देशों के क्रम तथा पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, जितेंद्र मेहरा के निर्देशानुसार *जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु बागेश्वर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे।

चैकिंग अभियान* के तहत पुलिस उपाधीक्षक कपकोट के पर्यवेक्षण में *एसओजी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना कपकोट क्षेत्र में गासी रोड के पास मोटरसाईकिल संख्या यूके 02ए 8565 (पल्सर) को चैक करने पर वाहन में सवार नीरज सिंह कोश्यारी पुत्र भीम सिंह कोश्यारी निवासी ग्राम फरसाली वल्ली व एक विधि विवादित किशोर ने अपने पास चरस होना* बताया गया।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा *एनडीपीएस एक्ट में निहित प्रावधानो के तहत तलाशी प्रक्रिया राजपत्रित अधिकारी के समक्ष कराई गयी तो अभियुक्त के कब्जे से 2.116 किलोग्राम अवैध चरस* बरामद की गई।

