देहरादून।
भारतीय संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध उत्तराखंड में मुकदमा दर्ज होने के बाद पूरे देश के कांग्रेसी आंदोलन पर उतारू है, उत्तराखंड में राहुल गांधी के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।
हल्द्वानी में पिछले दिनों एक जनसभा को संबोधित करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे व राज्य के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पहुंचे थे, इस सभा को संबोधित करने के बाद जब यह लोग वापस गए उसके बाद कुछ लोगों ने मंच का शुद्धिकरण किया वहां हवन पूजन कराया गया, इसके बारे में स्वयं खड़गे जी ने राज्यसभा में अपनी पीड़ा व्यक्त की थी,
और उन्होंने कहा था कि हल्द्वानी में मंच का शुद्धिकरण इसलिए कराया गया क्योंकि मैं दलित हूं , उस समय मामला आगे ज्यादा नहीं बढ़ा था केवल यह बात कह कर की इसकी जांच कराई जाएगी, लेकिन जांच कराना तो दूर उल्टे उत्तराखंड सरकार ने राहुल गांधी के विरुद्ध एक व्यक्ति की तहरीर पर एससी एसटी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जिससे कांग्रेसी बौखला गए और देशभर में कई स्थानों पर बीजेपी के विरुद्ध धरने प्रदर्शन होने लगे देहरादून में भी धरना प्रदर्शन हुआ उधर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है की हल्द्वानी की जनसभा में कांग्रेसी नेताओं द्वारा इस तरीके के नारे लगाए गए थे जो केवल एक जाति विशेष को खुश करने के लिए शायद यह आयोजन किया गया हो जिसको लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी।
जिस जगह यह जनसभा हुई थी वह रामलीला का मंच है इसलिए वहां पर पूजा अर्चना की गई ,अब राहुल गांधी के ऊपर किया गया एससी एसटी एक्ट का मुकदमा उत्तराखंड ही नहीं देश के कई राज्यों में क्या गुल खिलाएगा है यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन फिलहाल कांग्रेस को बैठे- बिठाये बीजेपी को घेरने का मौका मिल गया है।

