20 Sep 2026, Sun

सीएम सुरक्षा से लेकर सीमाओं तक, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

देहरादून

अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय, उत्तराखण्ड* में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ द्वारा अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में महानिदेशक अभिसूचना/ सुरक्षा अभिनव कुमार, आईजी एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे, आईजी कार्मिक सुनील कुमार मीणा, आईजी पी0 एण्ड एम/ मुख्यालय बरिंदरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा/ एटीएस श्रीमती सरिता डोबाल, अपर पुलिस अधीक्षक, क्राइम लोकजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना/ सुरक्षा अंकुश मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक, सुरक्षा जी.डी. जोशी, पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मनोज के.एस.असवाल एवं अन्य अधिकारीगणों के साथ समस्त जनपदों के प्रभारी अभिसूचना ऑनलाइन वीसी के माध्यम से मौजूद रहे ।

*बैठक में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा निम्न निर्देश दिए गए*—

• आंतकवाद नियंत्रण के दृष्टिगत राष्ट्रीय स्तर पर संचालित *भारत की पहली आंतकवाद निरोधी नीति “प्रहार” को धऱातल पर क्रियान्वित किये जाने पर बल दिया जाये* ।

 

• *पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को कट्टर बनाने के इनपुट्स एवं उसके साथियों की देशभर में गिरफ्तारियों के दृष्टिगत जनपदों में विशेष सर्तक दृष्टि रखी जाये।*

• देश के बडे राज्यों की कार्यप्रणाली और सफल ऑपरेशनों के मॉडल का अध्ययन कर राज्य एटीएस के ऑपरेशनों को उसी उच्च पेशेवर स्तर पर अपग्रेड किया जाए।

• *आगामी विधानसभा चुनाव एवं बढ़ती सुरक्षा संवेदनशीलता के दृष्टिगत माo मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जाए।*

• अंतरराष्ट्रीय सीमाओं (चीन एवं नेपाल सीमा) से सटे जनपदों में संदिग्ध गतिविधियों, सीमा पार से घुसपैठ तथा राष्ट्रविरोधी तत्वों की आवाजाही पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु आईटीबीपी (ITBP), एसएसबी (SSB), सेना, आईबी (IB), राज्य पुलिस एवं एटीएस के शीर्ष अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय ‘इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन बैठक’ आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!