20 Sep 2026, Sun

राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित

राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की, दीपक आर. शेट की बड़ी कार्यवाही

हरिद्वार। प्रशासन द्वारा राजस्व कार्यों में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के क्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की, दीपक रामचन्द्र शेट द्वारा राजस्व उपनिरीक्षक अतुल रावत के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है।

नामांतरण वाद में तथ्यों को छुपाकर आख्या प्रस्तुत किए जाने के संबंध में विभागीय कार्रवाई प्रचलित है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया .साथ ही संबंधित क्षेत्र के राजस्व कार्यों के सुचारु संचालन हेतु प्रभार हस्तांतरण की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्व अभिलेखों एवं न्यायिक/अर्द्धन्यायिक प्रकरणों में तथ्यों की सही प्रस्तुति तथा निर्धारित प्रक्रिया का अनुपालन अनिवार्य है। किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!