22 Jul 2026, Wed

राहुल गांधी का आज उत्तराखंड दौरा, छात्रों से करेंगे सीधा संवाद

देहरादून

उत्तराखंड की राजनीति में आज का दिन खास रहने वाला है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज देहरादून दौरे पर रहेंगे,

यहां वह ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत बन्नू स्कूल मैदान में छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।

इस दौरान नीट परीक्षा, पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा होने की संभावना है।

राहुल गांधी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। साय 5 बजे होने वाले इस कार्यक्रम को कांग्रेस ने युवाओं की आवाज़ बुलंद करने का मंच बताया है,

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचने की तैयारी की गई है। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई है। छात्रों से संवाद से पहले राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

माना जा रहा है कि इस बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीति और प्रदेश के मौजूदा मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। राहुल गांधी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब प्रदेश में शिक्षा, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और रोजगार के मुद्दे लगातार राजनीतिक बहस के केंद्र में हैं।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राहुल गांधी रात में दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। कांग्रेस को उम्मीद है कि यह दौरा प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा और युवाओं के बीच नया संदेश देने का काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!