25 Jul 2026, Sat

एसएसपी हरिद्वार द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरुकता कार्यक्रम के अन्तर्गत बिना हेलमेट वालों को पहनाया हेलमेट

यातायात नियमों के उल्लंघन में जब्त किये गये रेट्रो साइलेन्सर /प्रेशर हार्न का किया विनिष्टीकरण

पुलिस मुख्यालय से यातायात को सुचारु बनाये रखने हेतु आवंटित 07 मोडिफाइट मोटर साइकिल को हरी झंड़ी देकर यातायात व्यवस्था हेतु किया रवाना

यातायात नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है जिससे की हम सुरक्षित सवारी सहित अपने गन्तव्य को सकुशल पहुंच सके

हरिद्वार। आज एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत नेशनल हाइवे के शंकराचार्य चौराहे पर अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सड़क पर चल रहे बिना हेलमेट के लोगों को सड़क दुघर्टना के बारे में जानकारी देते हुए उन्हे हेलमेट पहनाकर भविष्य में बिना हेलमेट के वाहन न चलाने की हिदायत दी गई साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन में हरिद्वार पुलिस द्वारा जब्त किये गये रेट्रो साइलेन्सर /प्रेशर हार्न का नियमानुसार विनिष्टीकरण करते हुए आम जन की यह संदेश भी दिया गया कि वह कदापि रेट्रो साइलेन्सर/ प्रेशर हार्न का प्रयोग न करे। हरिद्वार पुलिस द्वारा भविष्य में भी लगातार इसपर कार्यवाही की जाती रहेगी।

पुलिस मुख्यालय से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने हेतु आवंटित 07 मोडिफाइड मोटर साइकिल को हरी झंड़ी देकर यातायात हेतु किया रवाना जिससे किसी भी सूचना पर पुलिस तत्काल कार्यवाही कर सके।

हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं, जिससे कि आप सकुशल अपने गनत्वय को पहुंच सके।

उक्त अवसर पर एसपी क्राइम, सीओ ट्रेफिक एसएचओ कनखल आदि अधिकारी एंव कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!