20 Jun 2026, Sat

मातहतों से अभिभावक के तौर पर मिले एसएसपी नवनीत सिंह

सैनिक सम्मेलन में जानी समस्या, मौके पर किया गया निस्तारण

शेष रहा गई कुछ अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बंधित को दिए निर्देश

कार्यक्रम के अन्त में 26 जवान सम्मानित, मैन ऑफ द मंथ से नवाजा

अपराधों के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर किया गया सम्मानित

जनपद प्रभारी सहित अभिभावक की भूमिका का भी निर्वहन कर रहे एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा आज दिनांक 20.06.2026 को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया।

मौजूद सभी जवानों से उनकी कुशल क्षेम जानते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा समस्याओं की जानकारी की गई तथा अपने स्तर की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करते हुए अन्य शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया।

सैनिक सम्मेलन के अन्त में श्री नवनीत सिंह द्वारा ड्यूटी के दौरान अपनी कार्यक्षमता दिखा अन्य कर्मियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर विभिन्न जटिल अपराधों के अनावरण एवं जनता के निहितार्थ किए गए कार्यों के लिए 26 जवानों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!