देहरादून, स्वर्गीय अंकिता भंडारी की आत्मा इस राज्य की राजनीति में कुछ ना कुछ गुल खिला कर रहेगी, अंकिता भंडारी का मुद्दा धीरे-धीरे ठंडा पड़ सकता था, लेकिन अंकिता भंडारी के मुद्दे ने जैनी प्रकरण को बीच में आने के बाद और गरमा दिया उसके बाद उर्मिला सनावर के जेल भेजने के प्रकरण ने भी इस मुद्दे को और हवा दे दी है।

सबसे ज्यादा राज्य की जनता इस बात से भड़की जब अंकिता की हत्या के आरोपी के पिता विनोद आर्य ने घटना के चार वर्ष बाद हरिद्वार में पत्रकार वार्ता कर अंकिता पर तरह तरह के आरोप लगा दिए

साथ ही अंकिता भंडारी के माता-पिता के ऊपर एक विधायक जी ने राज्य सरकार की तरफ से मिली सहायता राशि को वापस लौटाने की बात कहकर आग में घी डालने का काम कर दिया

अब यह प्रकरण धीरे-धीरे और गरमाता जा रहा है और 2027 के विधानसभा चुनाव में अंकिता भंडारी का प्रकरण क्या गुल खिलाता है यह तो राज्य की जनता ही बेहतर जानती होगी।

