22 Jul 2026, Wed

एसएसपी श्वेता चौबे की सख्ती से “ऑपरेशन प्रहार” के तहत टिहरी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, नशा तस्करों में हड़कंप*, 100 पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर के साथ एक गिरफ्तार,

यात्रा मार्ग, धनोल्टी एवं कानाताल क्षेत्र में खपाने के लिए ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी बियर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

टिहरी गढ़वाल। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्वेता चौबे के निर्देशन में अवैध शराब एवं नशा तस्करों के विरुद्ध चलाया जा रहा विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” लगातार प्रभावी परिणाम दे रहा है।

एसएसपी द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करों एवं अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निरंतर सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

इन्हीं निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस, सीआईयू एवं एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा गुजराडा रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन संख्या यूके 07 सीडी 3293 (पिकअप लोडर) को रोककर उसकी तलाशी ली गई।*तलाशी के दौरान वाहन से 100 पेटी अवैध हरियाणा मार्का अंग्रेजी बियर बरामद की गई।

श्वेता चौबे, एसएसपी टिहरी गढ़वाल

प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त अवैध शराब को यात्रा मार्ग सहित धनोल्टी एवं कानाताल जैसे प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों में अवैध रूप से खपाने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

पुलिस टीम द्वारा वाहन चालक अक्षय सिंह पुत्र करण सिंह निवासी ग्राम कमगारपुर, थाना मंडावली, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी महादेवपुरम, निकट व्हाइट हाउस, डेंसो चौक, सिडकुल, हरिद्वार, उम्र लगभग 28 वर्ष को मौके से गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में कोतवाली नरेंद्रनगर में मुकदमा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!