8 Aug 2026, Sat

हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में हुए एक कार्यक्रम में रानीपुर विधायक आदेश चौहान के लिए मंच पर न तो कुर्सी थी, आमंत्रण भी नही दिया गया था

फिर भी चौहान साहब कार्यक्रम में पहुंच गए काफी फजीहत का सामना करने के साथ ही अपमान का घूंट भी पीना पड़ा

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में बड़े स्तर पर हुए युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में पार्टी के रानीपुर विधायक के लिए मंच पर कुर्सी तक नहीं थी न उनको कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था।

हालांकि आयोजकों ने विधायक जी को जब बुलाया ही नही था तो उनके बैठने के लिए व्यवस्था भी नही की होगी, विधायक जी बिन बुलाए मेहमान की तरह पीछे बैठ गए। मुख्यमंत्री जी की निगाह पड़ी तो आगे बुलाया और अगली पंक्ति में बैठाया। इस कार्यक्रम ने विधायक आदेश चौहान जी को लेकर 2027 के चुनावों का गुणा भाग शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!