29 Sep 2026, Tue

टिहरी विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता पंकज पाठक पर गंभीर आरोप

टिहरी, नरेंद्र नगर में कार्यरत टिहरी विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता पंकज पाठक भी है पहुंचे हुए कलाकार, हरिद्वार में रहते हुए दर्जनो नक्शे इन्होंने अवैध रूप से पास किये बताए जाते है।

2020 में हरिद्वार विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहते हुए दीपक रावत जो वर्तमान मे कमिश्नर कुमाऊँ हैं ने भी इनकी शिकायत शासन से की थी। विकास प्राधिकरण में सहायक अभियंता के पद पर नरेंद्र नगर में कार्यरत पंकज पाठक पहुंचे हुए खिलाड़ी बताए जा रहे हैं,


पंकज पाठक ने टिहरी विकास प्राधिकरण में नरेंद्र नगर का सहायक अभियंता रहते हुए जो भी खेल किया हो उसकी तो जांच चल रही है,

नरेन्द्र नगर में जिस नक़्शे को लेकर हंगामा चल रहा है ,बताया यह भी जा रहा है, कि इन्होंने अपनी कुछ गलती उस नशे को लेकर स्वीकार भी है, की मुझसे कुछ गलती हुई थी जिसको ठीक कर दिया गया था।इस नरेंद्र नगर नक्शा प्रकरण में डी पी सिंह हो या पंकज पाठक हो दोनों ही पहुंचे हुए खिलाड़ी हैं।


हरिद्वार में तो पंकज पाठक के चर्चे बहुत बड़े स्तर पर हैं ,यह उत्तराखंड के ही एक भाजपा नेता व कैबिनेट मंत्री के दूर के रिश्तेदार भी बताए जाते हैं, अब पता नहीं इसमें कितनी सच्चाई है या नहीं है, लेकिन इन्होंने हरिद्वार में भी अपने कारनामे खुलकर दिखाए हैं।कुछ लोग तो इनकी आय से अधिक सम्पत्ति की जाँच की भी मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!