22 Jul 2026, Wed

हरित हरिद्वार अभियान को सफल बनाने तथा जनपद को हरा-भरा बनाने के लिए हरेला पर्व पर 30 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य

उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेला को जनपद हरिद्वार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

वन विभाग द्वारा नगर वन देवपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्राक्ष का पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

लोक पर्व हरेला-2026 पर पर्यटन मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेशवासियों से प्रकृति संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा प्रत्येक परिवार से प्रतिवर्ष एक पौधा लगाने का किया आह्वान

प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पौधारोपण के साथ-साथ उसका संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है : आयुक्त गढ़वाल

हरिद्वार। उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेला के पावन अवसर पर वन विभाग द्वारा नगर वन देवपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने शिरकत करते हुए रुद्राक्ष का पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने लोक पर्व हरेला-2026 की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण के संकल्प का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में वृक्ष, नदियां, पर्वत और वन सदैव पूजनीय रहे हैं। यदि प्रकृति सुरक्षित रहेगी तो मानव जीवन भी सुरक्षित, स्वस्थ एवं समृद्ध रहेगा।

पर्यटन मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, बढ़ता प्रदूषण तथा घटते वन क्षेत्र पूरी दुनिया के सामने गंभीर चुनौती बन चुके हैं। ऐसे समय में हरेला जैसे जन-जागरूकता अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। देवभूमि उत्तराखण्ड की प्राकृतिक संपदा, हिमालय, घने वन, पवित्र नदियां और समृद्ध जैव विविधता राज्य की पहचान होने के साथ-साथ पर्यटन एवं स्थानीय लोगों की आजीविका का भी प्रमुख आधार हैं। वन संरक्षण और पर्यटन विकास एक-दूसरे के पूरक हैं।

इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवीन्द्र पुरी महाराज ने लोक पर्व हरेला की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकृति का संरक्षण अनिवार्य है,

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एसडीओ वन विभाग पूनम कैंथोला ने किया।

इस अवसर पर मेयर नगर निगम श्रीमती किरण जैसल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, भाजपा नेता लव शर्मा, आशु चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विक्रम भुल्लर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, अपर मुख्य वन संरक्षक सुरेंद्र मेहरा, डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा सहित जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय नागरिक, जिलास्तरीय अधिकारी तथा वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!