27 Aug 2026, Thu

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के साइबर क्राइम हॉटस्पॉट अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

*स्विफ्ट कार की चेकिंग में खुला करोड़ों की डिजिटल मनी ट्रेल का राज*

“मगध साइबर गैंग” का भंडाफोड़ — 05 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

*जामताड़ा के बाद अब बिहार का “मगध” बना साइबर फ्रॉड का नया ठिकाना*

*जामताड़ा की तर्ज पर चल रहे नालंदा–नवादा के बिहार के “मगध साइबर गैंग” का हरिद्वार पुलिस ने किया भंडाफोड़*

*₹2.75 करोड़ से अधिक के संदिग्ध डिजिटल लेन-देन का खुलासा*

*नालंदा–नवादा बिहार से हरिद्वार तक फैले साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार*

*35 एटीएम कार्ड, 14 बैंक पासबुक एवं 17 सिम कार्ड बरामद, मिला कई बड़े-बड़े बैंकों से नेटवर्क*

*18 मोबाइल फोन एवं 02 लैपटॉप सहित भारी मात्रा में डिजिटल सामग्री बरामद*

*₹37,500 की नगदी बरामद*

*विभिन्न बैंकों के खातों के जरिए संचालित हो रहा था साइबर फ्रॉड का इंटरनल नेटवर्क*

*व्हाट्सप्प चैट में दर्जनों बैंक खातों, क्यूआर कोड एवं लेन-देन के मिले महत्वपूर्ण सुराग*

*म्यूल खातों में रकम → यूपीआई ट्रांसफर → एटीएम से कैश निकासी*

*खाते उपलब्ध कराने वालों से लेकर रकम निकालने वालों तक बना था पूरा नेटवर्क*

“साइबर अपराधी कहीं भी छिपे हों, हरिद्वार पुलिस उनके नेटवर्क तक पहुंच कर उन्हें सलाखों के पीछे तक पहुंचाएगी। हमारी एक बहुत बड़ी टीम इसी पर काम कर रही है*”: एसएसपी हरिद्वार”

हरिद्वार/श्यामपुर। पुलिस मुख्यालय के अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी साइबर कार्रवाई

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय, देहरादून द्वारा हाल ही में साइबर अपराध के हॉटस्पॉट/संभावित हॉटस्पॉट को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं दिए गए निर्देशों के क्रम में हरिद्वार पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन एवं कोतवाली श्यामपुर पुलिस की टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की लगातार चेकिंग करते हुए एक संगठित साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया।

दिनांक 25/26 अगस्त 2026 की रात्रि को पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग हेतु गश्त पर थी। इसी दौरान सज्जनपुर पीली क्षेत्र में मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में कुछ व्यक्ति साइबर फ्रॉड से जुड़े हुए हैं।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रसियाबड़ सिंगल लाइन प्वाइंट पर चेकिंग प्रारंभ की गई। कुछ ही देर बाद चिड़ियापुर की ओर से आती हुई स्विफ्ट कार संख्या यूके -08 एएफ -0560 को रोककर चेक किया गया।

कार में सवार 05 व्यक्तियों की तलाशी एवं वाहन की तलाशी के दौरान एक पिठ्ठू बैग से भारी मात्रा में एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन, लैपटॉप एवं नगदी बरामद हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!