21 Sep 2026, Mon

Uttarkashi Tunnel update:मुख्यमंत्री धामी ने रिस्क्यू कार्य का लिए जायजा; बाबा बौखनाग से श्रमिकों के सकुशल रेस्क्यू होने की प्रार्थना

उत्तरकाशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज फिर सिलक्यारा पहुंचकर बचाव कार्यो का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अंदर फंसे श्रमिकों का कुशलक्षेम एवं निरंतर डॉक्टरों मनोचिकित्सकाे एवं श्रमिकों के परिवार जनों से अंदर फंसे श्रमिकों की निरंतर वार्ता करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रिलिंग कार्य हेतु पाइप में गए श्रमिकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने के लिए कहा। साथ ही मैन्युअल ड्रिलिंग कर रहे श्रमिकों से वार्ता कर उनका हौसला बढ़ाया एवं राहत बचाव कार्य में जुटे सभी श्रमिकों के काम की सराहना की । इस दौरान टनल के प्रवेश द्वार पर स्थित बाबा बौखनाग के मंदिर पर पूजा अर्चना कर सभी श्रमिकों के सकुशल रेस्क्यू होने की कामना की।

मीडिया से ब्रीफिंग में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी है। सुरंग में सब ठीक है, जल्द ही सभी श्रमिकों को सुरंग से बाहर निकाल लिया जाएगा। अभी तक पाइप 52 मीटर अंदर जा चुके हैं, ज्यादा दिक्कत नहीं है। बड़ी बाधाएं दूर कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्दी श्रमिकों को निकालने की उम्मीद है। सुरंग के अंदर मैन्युअल ड्रिलिंग में तेजी है। 57 मीटर तक ड्रिलिंग होनी है।

आज सुबह तक सुरंग के ऊपर से वर्टिकल ड्रिलिंग 40 मीटर तक हो गई है। वहीं सुरंग के अंदर वर्टिकल ड्रिलिंग अभी 46 मीटर और शेष है। यदि कोई अड़चन नहीं आई तो रेस्क्यू ऑपरेशन जल्द पूरा हो सकता है।

वही, सुरंग के मुहाने पर सोमवार को पानी के रिसाव से एक आकृति बनी। स्थानीय लोगों ने इसे शिव की आकृति बताया। लोगों का कहना है कि सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों की रक्षा करने के लिए स्वयं शिव आ गए हैं, अब उन्हें कुछ नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!