26 May 2026, Tue
Breaking

Uttarkashi Tunnel update: ऑगर मशीन का हेड निकालने का कार्य पूरा; मैन्युअल ड्रिलिंग का काम शुरू

उत्तरकाशी, सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में आज देर शाम प्रेस ब्रीफिंग के दौरान सचिव उत्तराखण्ड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि पाइप में फंसे ऑगर मशीन की ब्लेड एवं शाफ्ट को काटने व ऑगर मशीन के हेड को निकालने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। पूर्व में 1.9 मीटर पाइप काटा गया था। अब मैन्युअल ड्रिलिंग काम करते हुए पाइप को 0.9 मीटर आगे पुश भी किया गया है।

वही, अपर सचिव (सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) महमूद अहमद ने बताया कि वर्टिकल ड्रिलिंग का कार्य भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 36 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग कर ली गई है। आगे का कार्य भी तीव्र गति से सावधानीपूर्वक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!