28 Jun 2026, Sun

विदेश यात्रा पर गए ‘कलमकार’! वायरल तस्वीर खोल रही है चर्चा की परतें, सवालों के घेरे में ………. की साख

हरिद्वार। पिछले कई दिनों से शहर में यह चर्चा जोरों पर थी कि कुछ चर्चित कलमकार एक विदेशी दौरे पर गए हैं। उस समय इस चर्चा की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी, लेकिन अब सामने आई एक तस्वीर ने इन चर्चाओं को नई हवा दे दी है।

बताया जा रहा है कि इस पूरे विदेश दौरे का प्रबंध एक ऐसे कॉलोनाइजर ने किया, जिसका नाम जमीनों के विवादित और अवैध कारोबार से जोड़ा जाता रहा है। यह प्रॉपर्टी का कारोबारी स्वर्गवासी प्रद्युम्न अग्रवाल का माल डकार कर करोड़ पति बना है।

चर्चा यह भी है कि ये व्यक्ति अपने कुछ करीबी सहयोगियों के साथ स्वयं भी इस यात्रा में शामिल था। तस्वीर सामने आने के बाद अब यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इस विदेश यात्रा का उद्देश्य क्या था और इसका खर्च किसने उठाया?

दिलचस्प बात यह है कि जब सोशल मीडिया पर इस यात्रा की चर्चाएं शुरू हुई थीं, तब कुछ लोगों ने इन्हें महज अफवाह बताते हुए दावा किया था कि कोई भी कलमकार विदेश नहीं गया है। लेकिन अब वायरल तस्वीर उन दावों पर सवाल खड़े कर रही है ,और चर्चाओं को फिर से गर्मा दिया है।

यदि यह तस्वीर वास्तविक है, तो आने वाले दिनों में इस विदेश यात्रा को लेकर कई और सवाल उठना तय माने जा रहे हैं ,और यदि ये तस्वीर विदेश की नहीं है तो हो सकता है कि ये तस्वीर कांगड़ी या मीठीबेरी की हो!

फिलहाल, वायरल तस्वीर ने हरिद्वार शहर के नागरिकों व मीडिया बंधुओं के बीच में नई बहस छेड़ दी है, कि क्या ये वही राजा हरिश्चन्द्र के वंशज हैं जो शहर भर में शुचिता का ढोंग करते फिरते हैं। चर्चा यह भी है की विदेश दौरे पर चार तो एसे भी कलमकार भ्रमण कर आए जिनकी जेब में 10 रुपये भी नही होते हैं,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!