26 May 2026, Tue
Breaking

दिव्यांगजनों को मतदान के लिए किया जागरूक, निर्वाचन आयोग की सुविधा के बारे में दी जानकारी

हरिद्वार “दिव्यांग मतदाता जागरुकता अभियान” एवं स्वीप कार्यक्रम के तहत आगामी लोकसभा चुनाव हेतु शतप्रतिशत मतदान के लिए जनपद स्तर पर दिव्यांगजनों हेतु जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न श्रेणी के 35 दिव्यांगों सहित लगभग 100 से अधिक जनसमूह द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान दिव्यांगजनों को निर्वाचन आयोग की ओर से दी जाने वाली सुविधा के बारे में जानकारी दी गयी।
हरिद्वार स्थित निर्वाचन कार्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के क्रम में शत-प्रतिशत मतदान हेतु दिव्यागंजनों एवं अन्य जन समूह को मतदान हेतु प्रेरित और जागरुक किया गया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश ने सभी सदस्यों मतदान के लिए शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में जिला दिव्यांग पुर्नवास केंद्र हरिद्वार, दिव्यांगता के क्षेत्र कर रही संस्था अभिप्रेरणा फाउण्डेशन से दीपंश प्रसाद, हैप्पी फैमली हेल्थ केयर, रूडकी से डा, राजीव कुमार, स्वीप आइकान से रमेश भटेजा व वैशाली शर्मा एवं जनपद के दिव्यांग मतदाता आइकन मनोज कुमार, स्वीप जिला समन्वयक एवं जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भण्डारी, स्वीप प्रभारी हरिद्वार अम्बरीश चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरूणेश पैन्यूली, टीआर मलेठा, स्वीप प्रकोष्ठ व अन्य सदस्य तथा समाज कल्याण विभाग से नोडल अधिकारी सहित समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!